यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना 2023 उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लायी गई है। यह योजना लड़कियों के लिए है, इसमें लड़कियों को उनके शिक्षा और पालन-पोषण के लिए सरकार के द्वारा पैसे दिए जाते है वो भी किस्तों में जैसे, लड़की के जन्म पर उसे ₹50,000 तथा उसके पढ़ने के लिए अलग-अलग राशि दी जाती है। जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे। इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लाने का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियों के प्रति सोच को बदलना है। तो चलिए जानते है यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2023 बारे में विस्तार से
Know UP Bhagya Laxmi Yojana 2023 in Details | Online Apply | Application Form | Eligibility Criteria | Benefits and many more details in simple word
एक झलक में [Highlights] of UP Bhagya Laxmi Yojana 2023
योजना का नाम | भाग्य लक्ष्मी योजना |
---|---|
लाभार्थी | उत्तर पदेश की स्थाई लड़कियाँ |
मुख्य उद्देश्य | बेटी के जन्म पर आर्थिक सहायता देना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों |
किसने शुरू किया | श्री योगी आदित्यनाथ |
विभाग का नाम | महिला और बाल विकास विभाग,उत्तर प्रदेश |
Category | State Govt. Scheme |
Official Website | https://mahilakalyan.up.nic.in/ |
फायदे [Benefits] of UP Bhagya Laxmi Yojana 2023
- इस योजना में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कुल ₹278,100
- इस योजना में सरकार लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में पैसे देती है।
- इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना।
- इस योजना के तहत लड़की शिक्षा प्राप्त करने के लिए उसका नामांकन सरकारी शिक्षण संस्थान में होना चाहिए।
- इसके बाद जब लड़की की उम्र 21 साल हो जाएगी तब ₹200,000 रूपए दिए जाते है।
- इस योजना में कुछ इस प्रकार से पैसे दिए जाते है :-
Amount (राशि) | Time (समय) |
---|---|
₹50,000 | लड़की के जन्म पर |
₹5100 | लड़की की माँ को |
₹3000 | 6th Class में |
₹5000 | 8th Class में |
₹7000 | 10th Class में |
₹8000 | 12th Class में तथा |
₹200,000 | 21 वर्ष की आयु पर |
पात्रता मापदंड [Eligibility Criteria] of Bhagya Laxmi Yojana 2023
इस योजना के तहत लाभार्थी यानी माता पिता उत्तर प्रदेश के परमानेंट (Permanent) निवासी होने चाहिए।
परिवार की कुल वार्षिक आय (Annual Income) ₹200,000 से कम होनी चाहिए।
लड़की की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले नहीं होनी चाहिए।
बेटी के जन्म के 1 साल पुरे होने से पहले जन्म प्रमाण पत्र यानी (Birth Certificate) जमा करना आवश्यक है।
इसके बाद इस योजना के लिए आवेदन करना पड़ेगा जिसके बारे में मैंने आसान भाषा में आगे बताया है।
31 March 2006 में हुई गणना के अनुसार BPL यानी (Below Poverty Line) गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवार में जन्मी लड़कियाँ ही इस योजना के लिए आवेदन (Apply) कर सकती है।
दस्तावेज़ [Documents] Required For UP Bhagya Laxmi Yojana 2023
मोबाइल नंबर
जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
पासपोर्ट साइज़ फोटो
बैंक अकाउंट पासबुक
माता पिता का आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र (Income Proof Certificate)
जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
पंजीकरण [Registration] Process of UP Bhagya Laxmi Yojana 2023
- उत्तर प्रदेश भाग्य लक्ष्मी योजना में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको एक फॉर्म डाउनलोड करना है - Click Here जो अभी आपको एक लिंक दिख रहा है उस पर क्लिक करे।
- इसके बाद से आपके फ़ोन, लैपटॉप या कंप्यूटर में यह फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
- इसके बाद से आप अपने नजदीकी साइबर कैफ़े (Cyber Cafe) में जाए और जो फॉर्म आपने डाउनलोड किया था उसका प्रिंट आउट (Print Out) निकल वाले।
- इसके बाद आपके पास ये फॉर्म आ गया है अब आप उसको भर दे अपने से या फिर साइबर कैफ़े वाले से पुछकर फॉर्म भर दे।
- फॉर्म भरने के बाद अपने नजदीकी आँगनबाड़ी केंद्र या महिला कल्याण विभाग के कार्यालय में जाए और अपने फॉर्म को जामा करा दे ध्यान ये भी रखे की अपने फॉर्म के साथ आप ये 5 दस्तावेज (Documents) जरुर ले जाए जो मैंने आपको धोड़ी देर पहले बताया था।
FAQ of UP Bhagya Laxmi Yojana 2023
1. उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना क्या है ?
उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना गरीब परिवार में जन्मी लड़कियों के लिए है। इसमें सरकार लड़की के जन्म पर ₹50,000 तथा उसकी माँ को ₹5100 रूपए देती है। यह योजना माननीय मुख्मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है।
2. उत्तर प्रदेश में भाग्यलक्ष्मी योजना कब शुरू की गई ?
उत्तर प्रदेश में भाग्यलक्ष्मी योजना 2017 में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया था। यह योजना लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना का मुख उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना है , जिसके लिए सरकार वितीय सहायता प्रदान करती है।